फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bob Cowper Died: टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले बॉब काउपर का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Sun, 11 May 2025 12:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

काउपर ने 1964 से 1968 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 27 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने पांच शतक और 46.84 की औसत से 2,061 रन बनाए।
विज्ञापन
बॉब काउपर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में पहला तिहरा शतक जड़ने वाले बॉब काउपर का 84 वर्ष की आयु में अज्ञात बीमारी के कारण निधन हो गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यह जानकारी दी। वह 84 साल के थे।  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि काउपर के परिवार में उनकी पत्नी डेल तथा बेटियां ओलिविया और सेरा हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

काउपर ने 1964 से 1968 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 27 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने पांच शतक और 46.84 की औसत से 2,061 रन बनाए। उन्होंने कामचलाऊ ऑफ स्पिन से 36 विकेट भी लिए हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को स्ट्रोक लगाने की शानदार क्षमता के साथ संयमित बल्लेबाजी करने के लिए भी जाना जाता था। उन्होंने अपनी सबसे यादगार पारी फरवरी 1966 में मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। उन्होंने लगभग 12 घंटे की मैराथन पारी में 589 गेंद में 307 रन बनाए थे। यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट में पहला और 20वीं सदी का इकलौता तिहरा शतक था।

घरेलू मैदान पर काउपर का रिकॉर्ड और भी दमदार था जहां उन्होंने 75.78 की औसत से रन बनाए थे। वह महान डॉन ब्रैडमैन के बाद घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट औसत वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 1968 में खेल को अलविदा कह दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड ने कहा, 'बॉब काउपर के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बेहद सम्मानित व्यक्ति थे।'
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'बॉब एक शानदार बल्लेबाज थे, जिन्हें एमसीजी में उनके प्रसिद्ध तिहरे शतक के साथ-साथ 1960 के दशक की ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया (राज्य) टीमों में उनके मजबूत प्रभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें