फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल क्रिकेट वर्ल्ड कपः टीम इंडिया ने पाक को दी 7 विकेट से मात, दीपक ने खेली आतिशी पारी

Sat, 13 Jan 2018 07:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : File
विज्ञापन
दीपक मलिक और वेंकटेश्वर राव की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप में शुक्रवार को अपने तीसरे मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक ने 40 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 282 रन बनाए। 
विज्ञापन


283 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 34 ओवर में ही इसे हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही अब भारत अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है। 

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद जमील ने सबसे ज्यादा 91 बॉलों पर 90 रन की पारी खेली और वो रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौटे। इस मैच से पहले पाक ने बांग्लादेश और नेपाल को हराया था और उसका आत्मविश्वा सातवें आसमान पर था, लेकिन टीम इंडिया के सामने उसकी एक न चली और वो इस मैच को गंवा बैठे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः Video: बाबर आजम ने 26 गेंदों में जमाया शतक, सानिया मिर्जा के पति ने जड़े लगातार 6 छक्के

इससे पहले टीम इंडिया का पहला मैच बारिश के कारण धुल गय़ा और दूसरे मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर मैच अपने नाम करने में कामयाब रही थी। बांग्लादेश के खिलाफ भी दीपक मलिक ने तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने दूसरे मैच में 103 बॉल पर 179 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि इस बार ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन भारत की आपत्ति के बाद उसका ये मैच सऊदी अरब में खेला गया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें