फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC 2023: विश्व कप और रवींद्र जडेजा को लेकर रिवाबा का बयान; बोलीं- उन्हें इसकी आदत है, टीम को शुभकामनाएं

Sat, 28 Oct 2023 11:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिवाबा जडेजा ने कहा कि रवींद्र जडेजा को दबाव में बल्लेबाजी करने की आदत है। उन्होंने कोच और टीम के विश्वास पर खरे उतरे हैं। वहीं, 20 साल बाद न्यूजीलैंड को हराने पर रिवाबा ने टीम इंडिया को बधाई दी। 
विज्ञापन
रिवाबा जडेजा ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया शानदार लय में चल रही है। भारत ने अपने शुरुआती पांच मैच जीत लिए हैं। अब विजय रथ में सवार टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से है। इंग्लैंड की टीम के हाल बेहाल हैं और यह टीम पांच में से चार मैच हारकर अंक तालिका में आखिरी स्थान पर हैं। इस मैच में भारत की जीत आसान मानी जा रही है। ऐसे में हर भारतीय फैन को उम्मीद है कि भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर अपना छठा मैच जीतेगी और यह विश्व कप जीतने में भी सफल रहेगी।
विज्ञापन


भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात के जामनगर से विधायक रिवाबा जडेजा भी इनमें से एक हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने भारतीय टीम और अपने पति रवींद्र जडेजा की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इंडिया अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखेगी।



रिवाबा जडेजा ने कहा "सबसे पहले मैं भारतीय क्रिकेट टीम और सभी क्रिकेट प्रशंसकों को बधाई देना चाहूंगी... मेरी इच्छा है कि हमारा देश फिर से विश्व कप जीते... वह (रवींद्र जड़ेजा) जिस स्थिति में बल्लेबाजी के लिए आते हैं वह एक दबाव है स्थिति। उनके पास ऐसी परिस्थितियों का अनुभव है... वह टीम और कोचों के विश्वास पर खरे उतरे हैं... मुझे खुशी है कि हम न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे... एक सामान्य समर्थक के रूप में मैं कहूंगी कि भारतीय क्रिकेट टीम इस प्रदर्शन को आगे बढ़ाए और भारतीय टीम को शुभकामनाएं।"
विज्ञापन


इस विश्व कप में भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारत ने अफगानिस्तान पर आसान जीत दर्ज की। इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया और बांग्लादेश पर भी आसान जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत चार विकेट से जीता। अब इंग्लैंड के खिलाफ भारत जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें