फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की हार पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- बिना तैयारी के खेलने पर यही हश्र होना था

Wed, 17 Jan 2018 10:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bishan singh bedi
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया पर भड़के बिशन सिंह बेदी ने विराट की सेना को आड़े हाथों लिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि विश्व की नंबर एक टीम की इस शर्मनाक हार से वह बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कप्तान विराट कोहली की इस टीम ने द. अफ्रीका में पूरी तरह सरेंडर किया है।' हाल ही में हुई श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने जमकर वाह-वाह  लूटी थी। इस पर बेदी ने कहा, 'नंबर एक पोजीशन पर होने के नाते कमजोर टीम के साथ खेलकर जीतना बहुत सम्मानजनक बात नहीं है। भारत का असली मुकाबला ओवरसीज में द. अफ्रीका के खिलाफ था, जहां टीम के सभी धुरंधर असफल हो चुके हैं।'

बेदी ने कहा, 'टीम इंडिया द. अफ्रीका के मैदानों पर बिना किसी तैयारी के उतरी है। इससे साफ होता है कि श्रीलंका से टेस्ट सीरीज खेलकर विराट कंपनी ने सिर्फ अपना समय खराब किया था।' आगे बोलते हुए बेदी ने कहा कि टीम इंडिया को लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की बजाये डोमेस्टिक क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए, ताकि मजबूत टीमों के खिलाफ बेहतर तैयारी की जा सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि द. अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया पहले दो टेस्ट हारकर सीरीज गंवा चुकी है। सेंचुरियन में हुआ दूसरा टेस्ट द. अफ्रीका ने 135 रन से जीत लिया है। दूसरी पारी खेलने के बाद द. अफ्रीका ने टीम इंडिया के आगे 335 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मेहमान टीम 151 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर रोहित शर्मा (47) ने किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें