ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डग बोलिंजर के लिए आज का दिन खास है। 24 जुलाई 1981 को सिडनी में जन्में बोलिंजर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की पेस बैटरी के अहम हिस्सा रहे डग न सिर्फ अपनी तेज गेंदबाजी के लिए बल्कि खास लुक के लिए भी चर्चा में थे।
विज्ञापन
2 of 5
कुछ साल पहले उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तस्वीर में वह 'बाहुबली' फिल्म के किरदार कटप्पा जैसे लग रहे थे, इसके बाद कई बोलिंजर को 'क्रिकेट का कटप्पा' कहने लगे थे।
विज्ञापन
3 of 5
इस साल फरवरी में बोलिंजर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। 37 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 12 टेस्ट, 39 वन-डे और 9 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 121 विकेट लिए।
4 of 5
बोलिंजर ने 2002/03 में न्यू साउथ वेल्स की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट का डेब्यू किया और संन्यास लेने तक वह इस टीम के प्रमुख खिलाड़ी रहे। संन्यास की घोषणा के समय बोलिंजर ने 124 प्रथम श्रेणी मैचों में 411 विकेट चटकाए। 134 वन-डे में 203 विकेट जबकि 129 टी-20 मैचों में 139 विकेट झटके।
बोलिंजर के लिए 2009-10 का सीजन सबसे शानदार रहा क्योंकि उन्हें आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में जगह मिली। इसी साल आईसीसी वन-डे टीम ऑफ द ईयर में उनका चयन हुआ। इंटरनेशनल क्रिकेट में सफलता की वजह से आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने बोलिंजर को खरीदा। उन्होंने धोनी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया और सीएसके को दो बार आईपीएल का खिताब दिलवाया।