जैक्स कैलिस, एक ऐसे क्रिकेटर जो गेंद और बल्ले दोनों के साथ विरोधी पर कहर बनकर टूटते थे। दोस्त उन्हें प्यार से जैक या जैकी भी बुलाते, जिस दौर में दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने पूरे शबाब पर थी, तब जैक जैसे योद्धा ही इसके तारणहार बने हुए थे। 16 अक्टूबर 1975 को जन्में कैलिस आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं आधुनिक क्रिकेट के इस महानतम ऑलराउंडर के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प और मजेदार बातें...