फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spcl: बल्लेबाजी ही नहीं बालों के लिए भी मशहूर हैं धोनी, हर हेयरस्टाइल बनता गया ट्रेंड

Sun, 07 Jul 2019 11:14 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
भूरे लंबे बालों में एक बल्लेबाज तेजी से चलता हुआ क्रीज पर आया। उसके चलने का स्टाइल देख फैंस ने अजीब-सी बाते कहीं। यह खिलाड़ी तो बहुत ही अजीब है, लंबे बाल रखता है। अच्छा भी नहीं खेला। अपने डेब्यू मैच में बिना खाता खोले आउट होने वाले इस बल्लेबाज में बहुत अकड़ दिखती है।

मगर बहुत ही जल्द सब बदल गया। धोनी की हेयरस्टाइल फैंस को बहुत अच्छी लगी। भारत में धोनी जैसे बालों वाले कई लोग दिखे। अब तो धोनी की हर हेयरस्टाइल ट्रेंड बनती है। भारत के महानतम कप्तान धोनी 7 जुलाई 2019 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में आइए देखते हैं समय के साथ बदलती धोनी की वो हेयरस्टाइल्स जो जल्द ही फैशन का हिस्सा बन गई...

विज्ञापन

2 of 10
एमएस धोनी हेयरस्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया
करियर के शुरुआती दौर से लेकर टी-20 विश्व कप (2007) तक धोनी का हेयरस्टाइल कुछ ऐसा था।
विज्ञापन

3 of 10
एमएस धोनी - फोटो : social Media
धोनी के इस हेयरस्टाइल पर न सिर्फ फैंस बल्कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ तक फिदा थे।

4 of 10
एमएस धोनी - फोटो : social Media
टी-20 विश्व कप (2007) के फाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले धोनी को खुद राष्ट्रपति मुशर्रफ ने बाल न कटवाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

5 of 10
एमएस धोनी हेयरस्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, पहला टी-20 विश्व कप जीतते ही धोनी ने अपने बाल कटवा लिए और नया हेयरस्टाइल रखा।
विज्ञापन

6 of 10
एमएस धोनी हेयर स्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी का यह हेयरस्टाइल भी फैंस को कभी समझ नहीं आया, लेकिन इसे कॉपी करने में वे जरा भी नहीं चूके।
विज्ञापन

7 of 10
एमएस धोनी हेयरस्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया
2013 में एकबार फिर धोनी ने बालों का आकार बढ़ा लिया। इस हेयरस्टाइल को भी फैंस ने कॉपी करने में देर नहीं लगाई। न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी धोनी के इस हेयरस्टाइल को फैंस ने जमकर कॉपी किया।

8 of 10
एमएस धोनी हेयरस्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ उम्र बढ़ती गई दूसरी तरफ माही का चार्म। धोनी उन चुनिंदा क्रिकेटर्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी बालों और दाढ़ी की सफेदी को कभी छिपाया नहीं बल्कि उसे ही फैशन बना दिया। तस्वीर 2018 की है।

9 of 10
एमएस धोनी हेयर स्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2019 में एमएस धोनी एक बार फिर से नए लुक से साथ फैंस के सामने आए।
विज्ञापन

10 of 10
एमएस धोनी हेयरस्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया
यह है रांची के इस राजकुमार का सबसे ताजा लुक। हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने इंग्लैंड में उनका यह हेयर कट किया। विश्व कप 2019 में धोनी कुछ ऐसे ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें