फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: मैच शुरू होने से ठीक पहले SRH के लिए आई बुरी खबर, तूफानी गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Wed, 25 Apr 2018 09:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BILLY STANLAKE
विज्ञापन
IPL 2018 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। मैच शुरू होने से ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। टीम के तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक अपनी चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का यह तूफानी तेज गेंदबाज चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फिल्डिंग के दौरान सीधे हाथ की एक उंगली में चोट खा बैठा था।
विज्ञापन

 


मंगलवार शाम खुद टीम प्रबंधन ने बिली के टूर्नामेंट से बाहर होने की जानकारी साझा की। अब 23 वर्षीय कंगारू गेंदबाज इलाज के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। स्टेनलेक ने पिछले साल विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। इस सीजन में SRH की तेज गेंदबाजी के मुख्य हथियार रहे बिली 5 मैच में 4 विकेट लेकर लय में नजर आ रहे थे।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें