फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट से झगड़े के बाद अंपायर ने तोड़ा दरवाजा, गुस्सा शांत होने पर पैसे भी दे आया

Tue, 07 May 2019 01:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली और नीजल लॉन्ग के बीच बहस - फोटो : सोशल मीडिया
IPL का 12वां सत्र इतिहास में खराब अंपायरिंग और खिलाड़ियों से विवाद के लिए याद किया जाएगा। इस सीजन में ऐसे कई मौके आए जब खिलाड़ी अंपायर्स की तकरार देखने को मिली।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एक मैच के दौरान बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और अंपायर लॉन्ग के बीच बहस हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बहस के बाद गुस्से से तमतमाए लॉन्ग अंपायर रूम के दरवाजे को लात मारकर तोड़ (क्षतिग्रस्त) दिया।
विज्ञापन

2 of 7
बैंगलोर बनाम हैदराबाद
4 मई यानी शनिवार को खेला गया यह मुकाबला बैंगलोर और हैदराबाद के बीच हुआ। हैदराबाद के लिए यह 'करो या मरो' का मुकाबला था, क्योंकि इस जीत के साथ ही वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम हो जाती।
विज्ञापन

3 of 7
नोबॉल पर अंपायर से विरोध दर्ज कराते उमेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर इस सीजन में बेहद निराश करने वाली विराट ब्रिगेड इस आखिरी मैच को जीतकर अगले सीजन की बेहतर तैयारी के साथ विदा लेना चाहती थी। इसी मैच में अंपायर नीजल लॉन्ग ने बैंगलोर के तेज गेंदबाज उमेश यादव की एक गेंद को नोबॉल करार दे दिया।

4 of 7
विराट कोहली और नीजल लॉन्ग के बीच बहस - फोटो : सोशल मीडिया
50 वर्षीय नीजल लॉन्ग आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल हैं, लेकिन इस बार अनुभवी अंपायर लॉन्ग से गलती जरूर हो गई, जब टीवी रिप्ले में फुटेज सामने आया, तो मामला साफ हो गया कि उमेश यादव का पिछला पैर लाइन के पीछे ही पड़ा था।
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली और नीजल लॉन्ग के बीच बहस - फोटो : सोशल मीडिया
नियमानुसार यह नोबॉल नहीं थी। मैदान में लगी स्क्रीन पर रिप्ले देखने के बाद उमेश यादव और विराट कोहली ने अंपायर के इस निर्णय का विरोध किया। हालांकि अंपायर ने यहां निर्णय वापस नहीं लिया।
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली और नीजल लॉन्ग के बीच बहस - फोटो : सोशल मीडिया
बीच मैदान ही विराट नीजल लॉन्ग से इस बारे में बहस करते भी देखे गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की माने तो  हैदराबाद की पारी खत्म होते ही लॉन्ज अपने साथी अंपायर के साथ पवेलियन में आए और गुस्से में अंपायर रूम के दरवाजे पर जोर से लात मार दी। इसके चलते दरवाजे को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन
कर्नाटक राज्य क्रिकेट असोसिएशन (KSCA) ने मामले की जानकारी मैच रेफरी नारायम कुट्टी को दी। हालांकि बाद में लॉन्ज ने कर्नाटक क्रिकेट असोसिएशन से बात की और इस क्षति की भरपाई के लिए 5000 रुपये भी दिए।

अब KSCA ने तय किया है कि वह इस मामले को बीसीसीआई में नियुक्त प्रशासकों की समिति (CoA) की जानकारी में लाएगा। KSCA के सचिव सुधाकर राव ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। एक राज्य संघ होने के नाता हमारा यह दायित्व है कि हम इसकी रिपोर्ट दें और हम इस संबंध में CoA को लिख रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें