संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
युवराज सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में काफी दोस्त बनाए है, लेकिन कभी खुद पर विश्वास करना नहीं छोड़ा। युवी ने कहा कि, 'मैंने पिछले साल ही सोच लिया था कि यह मेरा आखिरी IPL होगा। मुझे अगर खेलने का मौका मिलता, तो मेरा करियर हाई पर खत्म हो सकता था। मेरे लिए 2011 वर्ल्ड कप जीतना, मैन ऑफ द सीरीज मिलना सपने की तरह था।'