फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक हुए युवराज सिंह के पिता योगराज, बोले- अगले जन्म में युवी का बेटा बनना चाहता हूं

Mon, 10 Jun 2019 07:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
योगराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मुंबई में सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के इस दिग्गज ऑलरांउडर ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। युवी के इस फैसले के बाद जहां उनके फैंस सन्न रह गए तो पिता योगराज सिंह भी बेहद भावुक दिखे।

विज्ञापन


युवराज के बचपन के कोच और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने ही युवी को बल्ला पकड़ना सिखाया। घर पर ही उनके लिए शुरुआती ट्रेनिंग का इंतजाम करने वाले योगराज ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर नाज है। उसने मेरी जिद के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया।

युवराज सिंह के पिता योगराज ने कहा कि उनकी भगवान से यही दुआ है कि वो अगले जन्म में युवराज सिंह का बेटे बन कर आएं और क्रिकेट में देश का नाम रोशन करूं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने कैंसर जैसी बीमारी से जूझते हुए भी देश के लिए अच्छा क्रिकेट खेला। उन्हें अपने बेटे पर फक्र है।
विज्ञापन


योगराज सिंह ने बताया कि युवी ने उनके साथ बैठकर संन्यास का फैसला लिया था। ये मेरा और युवराज सिंह का निर्णय था। हम दोनों वर्ल्ड कप का ही इंतजार कर रहे थे। योगराज सिंह ने कहा कि अगर युवी वर्ल्ड कप के बाद भी खेलना चाहते तो वह उसे खेलने नहीं देते।



योगराज सिंह ने कहा कि हम दोनों ने फैसला लिया था कि अगर युवी ये वर्ल्ड कप खेलता है तो उसके बाद संन्यास ले लेगा, लेकिन उसे वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली इसलिए हमने ये संन्यास लेने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें