फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औवैसी ने उठाया सवाल, कठुआ मामले में आरोपियों के समर्थन में क्यों आए थे भाजपा के मंत्री

Mon, 10 Jun 2019 07:37 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

ऑल इंडिया मदलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कठुआ मामले को लेकर भाजपा के मंत्रियों पर सवाल खड़े किए। ओवैसी ने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि पिछली जम्मू-कश्मीर सरकार में उसके मंत्री कठुआ मामले में आरोपियों के समर्थन में आयोजित रैली में क्यों शामिल हुए थे?

विज्ञापन


ओवैसी ने दावा किया कि तत्कालीन भाजपा-पीडीपी गठबंधन के मंत्रियों ने कठुआ मामले के आरोपियों के समर्थन में आयोजित एक रैली में भाग लिया था। कठुआ मामले में फैसले को लेकर ओवैसी ने कहा, 'आरोपी चाहे किसी भी धर्म का हो, उसे न्याय के कठघरे में लाया ही जाना चाहिए।'

बता दें कि सोमवार को पठानकोट की एक अदालत ने कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सात में से छह आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन आरोपियों को उम्रकैद और अन्य तीन आरोपियों को पांच-पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें