फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, ऑलराउंडर हसरंगा टूर्नामेंट से हुए बाहर; पहले मैच में हुए थे चोटिल

Tue, 10 Feb 2026 07:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका को टी20 विश्व कप के बीच में बड़ा झटका लगा है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, टीम के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
वानिंदु हसरंगा - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, हसरंगा को आयरलैंड के खिलाफ टीम के पहले मैच के दौरान चोट लगी थी। श्रीलंका के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि हसंरगा टीम के अहम सदस्य हैं। हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए थे। 
विज्ञापन


हसरंगा का हुआ स्कैन
हसरंगा का सोमवार को एमआरआई स्कैन हुआ था जिसमें पता चला है कि उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी है। उनकी रिपोर्ट इंग्लैंड के एक विशेषज्ञ ने देखी है, लेकिन हसरंगा को इसके कारण टी20 विश्व कप से बाहर होना पड़ा है। हसरंगा पिछले कुछ वर्षों से चोट से जूझ रहे हैं जिसमें पैर की समस्या भी शामिल है। 

कौन लेगा हसरंगा की जगह
आईसीसी ने अभी तक रिप्लेसमेंट की मंजूरी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि हसरंगा की जगह लेग स्पिनर गेंदबाजी ऑलराउंडर दुशान हेमंता श्रीलंका टीम में शामिल होंगे। हसरंगा का बाहर होना श्रीलंका के अभियान के लिए झटका लगा है। वह इस प्रारूप में टीम के अहम गेंदबाज हैं और उन्होंने टी20 विश्व कप में 20 मैचों में 40 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनोमी रेट 6.01 रही है। 
विज्ञापन


टी20 विश्व कप में श्रीलंका का कार्यक्रम
श्रीलंका का टी20 विश्व कप में अगला मुकाबला ओमान के खिलाफ पल्लेकल में 12 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद टीम को 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और 19 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें