फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ यह ऑलराउंडर

Thu, 06 Oct 2022 05:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

प्रिटोरियस भारत के खिलाफ मंगलवार को इंदौर में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान चोटिल हुए थे। 33 साल के प्रिटोरियस की सर्जरी होने वाली है। उनकी जगह ऑलराउंडर मार्को यानसेन को वनडे टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ड्वेन प्रिटोरियस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। प्रिटोरियस के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, प्रिटोरियस भारत के खिलाफ मंगलवार को इंदौर में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान चोटिल हुए थे। 33 साल के प्रिटोरियस की सर्जरी होने वाली है। उनकी जगह ऑलराउंडर मार्को यानसेन को वनडे टीम में शामिल किया गया है। संयोग से, यानसेन भी टी 20 विश्व कप के लिए तीन रिजर्व में से एक हैं। यानसेन के अलावा एंदिले फेहलुकवेयो और ब्योर्न फोर्टुइन अन्य दो खिलाड़ी हैं।

2016 में दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू करने वाले प्रिटोरियस ने अब तक 27 वनडे और 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं। वनडे और टी20 दोनों में उनके नाम 35-35 विकेट हैं। इसके अलावा प्रिटोरियस ने तीन टेस्ट भी खेले हैं। इसमें उन्होंने सात विकेट लिए हैं। इसके अलावा प्रिटोरियस ने वनडे में 192 रन और टी20 में 261 रन बनाए हैं। वनडे में 50 रन और टी20 में 77 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
विज्ञापन

प्रिटोरियस ने इस साल आईपीएल भी खेला था। चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए प्रिटोरियस ने छह मैचों में 44 रन बनाए और छह विकेट भी लिए। 30 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। वहीं, 22 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें