फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिद का एक और धमाका, करियर की तीसरी हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

Wed, 08 Jan 2020 02:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार राशिद खान ने ऑस्ट्रेलियाई बिग बैस लीग में घातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली है। यह उनके टी-20 करियर की तीसरी हैट्रिक है। बिग बैश लीग के 27वें मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए राशिद खान ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टी-20 मैच में हैट्रिक ली। टी-20 में राशिद चार गेंदों पर चार विकेट चटका चुके हैं। इससे पहले राशिद ने जमैका थलाइवाज के खिलाफ साल 2017 के कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक मैच में हैट्रिक लिया था।

विज्ञापन

2 of 4
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
राशिद खान से पहले चार गेंदबाजों ने टी-20 क्रिकेट में तीन बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। भारतीय फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने तीन बार हैट्रिक लिया है। ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज एंड्र्यू टाई ने भी तीन बार हैट्रिक लेने का कमाल किया है। विंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद सामी ने भी फटाफट क्रिकेट में तीन बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। राशिद इस सूची में पांचवें गेंदबाज बने हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
राशिद खान - फोटो : पीटीआई
एडिलेड स्ट्राइकर्स के 11वें ओवर और अपने कोटे के तीसरे ओवर में राशिद खान ने दो विकेट चटकाए। पारी के 11वें ओवर की पांचवी और छठी गेंद पर विकेट लिए। वहीं, 13वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की। राशिद ने सबसे पहले जेम्स विंस को फिर जैक एडवर्ड्स और जोर्डन सिल्क को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। 
विज्ञापन

4 of 4
राशिद खान
राशिद खान ने चार ओवर में 22 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। राशिद का यह फॉर्म इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप में विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकती है। आईपीएल 2020 के सत्र में भी वह अपनी फिरकी का जादू भारतीय जमीन पर बिखेरेंगे। राशिद आईपीएल में सनराईजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें