फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL New Team Auction: इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ेंगी दो नई टीमें, 17 अक्तूबर को होगी नीलामी

Tue, 14 Sep 2021 04:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दो टीमों की नीलामी 17 अक्तूबर को होगी। इसके लिए हर तरह की पूछताछ के लिए 21 सितंबर का दिन आखिरी रहेगा।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में होने जा रहा है। चार दिन बाद भारतीय टी-20 लीग के इस चरण का आगाज हो जाएगा। लीग से जुड़ी आठों फ्रैंचाइजी और अधिकतर खिलाड़ी यहां पहुंच चुके हैं। उधर मंगलवार को आई जानकारी के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दो टीमों की नीलामी 17 अक्तूबर को होगी जबकि 'निविदा आमंत्रण' पांच अक्तूबर तक खरीदी जा सकेगी। इसके लिए कोई भी स्पष्टीकरण 21 सितंबर तक लिया जा सकेगा। यह नीलामी कार्यक्रम दुबई या मस्कट में आयोजित किया जा सकता है। इसके अलावा मेगा नीलामी के लिए विवरण नवंबर 2021 में प्रदान किए जाने की संभावना है और नीलामी की तारीख जनवरी 2022 के लिए निर्धारित की जा सकती है. 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र के हवाले से बताया कि आईपीएल के लिए दो नई टीमों की नीलामी 17 अक्तूबर को होगी और इसके लिए किसी भी स्पष्टीकरण के लिए 21 सितंबर अंतिम तारीख होगी।
 
गौरतलब है कि आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने 31 अगस्त 2021 को दो नई टीमों की नीलामी के लिए टेंडर प्रक्रिया की शुरुआत की थी। इसके अनुसार 2022 में होने वाले मेगा ऑक्शन में दो नई टीमों को शामिल किया जाएगा, जिसके बाद लीग में फ्रैंचाइजियों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। 

विज्ञापन

बोली के लिए आधार मूल्य 2000 करोड़ रुपये!

समाचार एजेंसी पीटीआई ने तब सूत्र के हवाले से बताया था कि कोई भी कंपनी 75 करोड़ रुपये देकर बोली दस्तावेज खरीद सकती है। पहले दो नई टीमों का आधार मूल्य 1700 करोड़ रुपये रखने पर विचार किया जा रहा था लेकिन अब आधार मूल्य 2000 करोड़ रुपये करने का फैसला किया गया है। इसमें कहा गया कि बीसीसीआई कम से कम 5000 करोड़ रुपये की उम्मीद कर रहा है। अगले सत्र में आईपीएल में 74 मैच होंगे और यह सभी के लिए फायदे वाली स्थिति होगी। पता चला है कि सालाना 3000 करोड़ रुपये या इससे अधिक का टर्न ओवर रखने वाली कंपनियों को ही बोली प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

लखनऊ का इकाना स्टेडियम हो सकता है आधार स्थल

नई टीमों के जो आधार स्थल होंगे उनमें अहमदाबाद, लखनऊ और पुणे भी शामिल हैं। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम और लखनऊ का इकाना स्टेडियम फ्रेंचाइजी की पसंद हो सकते हैं क्योंकि इन स्टेडियमों की क्षमता अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें