फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर ने लपका कैच तो मैक्सवेल के उड़ गए होश, लोगों ने कहा- भुवी के पास सुपरनेचुरल पावर

Fri, 18 Jan 2019 01:37 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे में अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। भुवी ने पहले गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके और फिर खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का हैरतअंगेज कैच लपककर उनके होश उड़ा दिए।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने 15 गेंदों में 26 रन बना लिए थे। तब मोहम्मद शमी ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर मैक्सवेल के बल्ले का ऊपरी किनारा लगा। भुवनेश्वर कुमार ने बाउंड्री लाइन से दौड़ लगाते हुए बेहतरीन कैच लपका और फैंस को अपना दीवाना बना लिया।

यह वाकया ऑस्ट्रेलियाई पारी के 35वें ओवर का है। शमी ने लगातार मैक्सवेल को शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली और उनकी यह रणनीति कारगर साबित हुई। तेज गेंदबाज की शॉर्ट लेंथ की गेंद उम्मीद के मुताबिक उछाल नहीं ले सकी। मैक्सवेल चकमा खा गए और उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गेंद हवा में चली गई। 
विज्ञापन


भुवनेश्वर कुमार ने फाइन लेग बाउंड्री की दिशा से दौड़ लगाई और काफी आगे आकर कैच लपका। भुवी ने गेंद को अच्छे से जज करते हुए यह कैच लिया। इसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा। 
विज्ञापन


इसके बाद से ट्विटर पर भुवनेश्वर कुमार की तारीफों के पुल बंधने लगे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार के पास सुपरनेचुरल पावर है।

देखिए भुवी के कैच पर ट्विटर रिएक्शंस:































और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें