फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड में बेटे को शैंपेन दिए जाने से नाराज भुवी के पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ बने 24 वर्षीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता ने बेटे को परंपरा के तौर शैंपेन की बोतल दिए जाने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


भुवी के पिता किरण पाल सिंह ने कहा, ‘मैंने टेस्ट मैच के बाद सेरेमनी देखी। भारतीय टीम की बड़ी अंतर से इस हार पर मैं दुखी हूं लेकिन उससे भी अधिक दुख मुझे भुवनेश्वर के ‘मैन ऑफ द सीरीज’ बनने का है।
विज्ञापन

'मेरा बेटा अभी उम्र में काफी छोटा है'

मेरा बेटा अभी उम्र में काफी छोटा है और उसे नहीं पता कि इस शैंपेन की बोतल का क्या करना है। भुवी न ही सिगरेट पीता है और न ही शराब को छूता है। मुझे नहीं लगता कि शैंपेन दी जाने की यह परंपरा किसी अन्य देश के लिए भी होनी चाहिए।

इसे रोका जाना चाहिए।’ हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मीडिया निदेशक कोलिन गिब्सन ने कहा कि यह एक परंपरा है और इंग्लैंड के अलावा अन्य देशों में भी इसी परंपरा का पालन किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें