फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: रजत पाटीदार की कप्तानी के कायल हुए भुवनेश्वर कुमार, बोले - नतीजों की परवाह किए बिना शांत रहते हैं

Fri, 18 Apr 2025 03:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

सार

आरसीबी की कप्तानी करते हुए पाटीदार ने आईपीएल 2025 के पहले चरण में टीम की कमान बखूबी संभाली है और टीम अंक तालिका में शीर्ष चार में बनी हुई है। पाटीदार ने छह मैचों में 186 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम के नए कप्तान रजत पाटीदार की जमकर सराहना की है। उनका कहना है कि पाटीदार नतीजों की परवाह किए बगैर शांत बने रहते हैं। पाटीदार को आईपीएल 2025 से ठीक पहले आरसीबी की कमान सौंपी गई थी और टीम प्रबंधन के इस कदम का विराट कोहली ने भी समर्थन किया था। 
विज्ञापन

अच्छा रहा है आरसीबी का प्रदर्शन 
आरसीबी की कप्तानी करते हुए पाटीदार ने आईपीएल 2025 के पहले चरण में टीम की कमान बखूबी संभाली है और टीम अंक तालिका में शीर्ष चार में बनी हुई है। पाटीदार ने छह मैचों में 186 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान पाटीदार का स्ट्राइक रेट 161.73 और औसत 37.2 रहा है। आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार को मुकाबला खेला जाना है। भुवनेश्वर ने कहा कि पाटीदार का शांत रवैया इस प्रारूप में काफी जरूरी है। 

ये भी पढ़ें: GT vs DC Playing 11: दिल्ली और गुजरात के बीच शीर्ष स्थान की जंग, सिराज और स्टार्क पर रहेंगी नजरें; संभावित-11    

भुवनेश्वर का मानना है कि पाटीदार ने कप्तान के तौर पर सभी चीजों को अच्छी तरह प्रबंध किया हुआ है और उनकी रणनीति भी अच्छी होती है। भुवनेश्वर ने कहा, पाटीदार काफी अच्छे हैं और उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि वह शांत रहते हैं। यह ऐसी चीज है जिसकी उन्हें इस प्रारूप में सबसे ज्यादा जरूरत है, क्योंकि जब आप मैच हारते हो तो आसानी से चिंता होने लगती है। जब हमने दो मैच हारे तो पाटीदार वैसे ही रहे। चाहे हम हारें या जीतें, वह उन चीजों को अच्छी तरह झेलता है। गेंदबाजी परिवर्तन हो या कुछ और पाटीदार बेहतरीन हैं। 
विज्ञापन

पंजाब से होगा आरसीबी का सामना
आरसीबी का सामना अब अच्छी फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स से है जिसने पिछले मैच में 111 रन बनाने के बावजूद सफलतापूर्वक लक्ष्य का बचाव किया था। भुवनेश्वर ने कहा कि आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ कोई विशेष रणनीति नहीं बनाई है। भुवनेश्वर ने कहा, हमारी तैयारी हमेशा की तरह ही है, कुछ अलग नहीं है। हम किसी भी मैदान पर किसी भी विपक्षी टीम के लिए जो करते हैं, वह एक जैसा ही होगा। हम जानते हैं कि चिन्नास्वामी बल्लेबाजों के लिए मददगार होता है, लेकिन अगर आप विकेट को देखें, तो यह वैसा नहीं है जैसा पहले हुआ करता था। मुझे इसका कारण नहीं पता, लेकिन हां, चाहे हम पहले गेंदबाजी करें या बल्लेबाजी, हम पहले कुछ ओवरों को देखेंगे और फिर देखेंगे कि विकेट कैसा रहता है, फिर हम तय करेंगे कि चीजों को उसी हिसाब से कैसे संभाला जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें