टीम इंडिया ने अपनी धारदार गेंदबाजी के बदौलत दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 194 पर समेती। जसप्रीत बुमराह ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के किले में सेंध लगाने का काम भुवनेश्वर कुमार ने।
विज्ञापन
2 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : BCCI
भुवनेश्वर कुमार ने पहली पारी में अपनी हर गेंद पर अफ्रीकी बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर किया। उनकी गेंदबाजी देखकर कोई भी कोहली से यही सवाल करेगा, आखिर उन्हें सेंचुरियन टेस्ट में टीम से बाहर क्यों किया?
विज्ञापन
3 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : BCCI
मैच के दूसरे दिन भुवी ने शुरुआती 6 ओवर लगातार मेडन फेंके। उनकी लगातार 39 गेंदों पर किसी भी बल्लेबाज ने रन बनाने की हिम्मत नहीं दिखाई। भुवी की 40वीं गेंद पर एल्गर ने पहला रन लिया।
पहली पारी में भुवी के नाम 3 विकेट रहे। इतना ही नहीं उन्होंने बल्ले से भी 30 महत्वपूर्ण रन भी बनाए।
4 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : BCCI
जसप्रीत बुमराह (5 विकेट) और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 194 रन पर ऑलआउट की। टीम इंडिया की पहली पारी 187 रन के आधार पर प्रोटियाज ने 7 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हाशिम अमला (61) सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। टीम इंडिया की तरफ से बुमराह के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने तीन जबकि इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिया।