वीडियो में दिख रहा है कि दाएं हाथ के गेंदबाज ने 90 सेकंड में मैच रिपोर्ट बताने के चैलेंज का ब्यौरा दिया और फिर टीम इंडिया की पारी की शुरुआत से बात बढ़ाई। सबसे पहले भुवी ने शिखर धवन की पारी की बात कही और फिर भारत के स्कोर के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद भुवी ने अपनी गेंदबाजी की बात बताई और मैच का नतीजा बताते हुए रिपोर्ट का अंत किया। मजेदार बात यह रही कि 90 सेकंड भुवी के लिए काफी ज्यादा साबित हुए क्योंकि उन्होंने 13 सेकंड पहले यानी 77 सेकंड में मैच रिपोर्ट का पूरा वाकया बता दिया। इसका मतलब रहा कि भुवनेश्वर कुमार मैच के बाद इस चैलेंज के भी हीरो रहे।
<iframe src="https://www.facebook.com/plugins/post.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FIndianCricketTeam%2Fposts%2F1768230403198645&width=500" width="500" height="545" style="border:none;overflow:hidden" scrolling="no" frameborder="0" allowTransparency="true"></iframe>