फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. अफ्रीका में किया धमाल तो आईसीसी ने चमका दी भुवनेश्वर और शिखर की किस्मत

Sun, 25 Feb 2018 05:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर और भुवनेश्वर - फोटो : File
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के पीछे बड़ी भूमिका निभाने वाले ओपनर शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन का तोहफा आईसीसी ने अपनी टी20 रैंकिंग जारी करके दिया है। 
विज्ञापन


धवन ने 3 टी20 मैचों की सीरीज में सबसे अधिक 143 रन बनाए तो वहीं भुवनेश्वर ने सबसे अधिक सात विकेट लिए और इसका फायदा उन्हें उनकी रैंकिंग में मिला। मौजूदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में धवन अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 28वें और भुवी 12वें पायदान पर पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि भुवी को टी20 सीरीज का मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। उन्होंने इस सीरीज में 7 विकेट झटके और इसी के साथ वह एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भी बने।  

वहीं, अगर टीम की बात करें तो टीम इंडिया को एक अंक का फायदा हुआ है लेकिन रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। वह अब भी तीसरे नंबर पर बरकरार हैं, जबकि पाकिस्तान पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर काबिज है।  
विज्ञापन

 

राशिद खान, मैक्सवेल और मुनरो पहुंचे शीर्ष पर

राशिद खान - फोटो : File
अफगानिस्तान के युवा स्पिनर राशिद खान वन-डे के बाद टी20 में भी नंबर वन गेंदबाज बन चुके हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड के कॉलिंग मुनरो और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल संयुक्त रूप से पहले पायदान पर जा पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

ग्लेन मैक्सवेल ने ऑलराउंडर की भूमिका में भी मारी बाजी

ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : File
ताजा आईसीसी रैंकिंग में ग्लेन मैक्सवेल ऑलराउंडर की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें हाल ही में खेली गई ट्राई टी20 सीरीज में प्रदर्शन का फायदा मिला। इसमें उन्होंने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से 233 रन जुटाकर और तीन विकेट भी झटके। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें