फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले आया उस्मान ख्वाजा का बयान, दोनों टीमों की प्रतिद्वंद्विता पर की बात

Mon, 09 Sep 2024 05:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके पिछले दो दौरों (2018-19 और 2020-21) में 2-1 के समान अंतर से हराया था।
विज्ञापन
उस्मान ख्वाजा - फोटो : usman_khawajy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज नवंबर में खेली जाएगी। इससे पहले जुबानी जंग शुरू हो गई है। शीर्ष बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने भारत से मिली पिछली हार का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ गई है।
विज्ञापन

भारतीय टीम का दबदबा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके पिछले दो दौरों (2018-19 और 2020-21) में 2-1 के समान अंतर से हराया था। बल्कि भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की पिछली सभी चार सीरीज जीती हैं जिसमें 2016-17 और 2022-23 में अपनी सरजमीं पर मिली जीत भी शामिल हैं जिसमें भी नतीजा 2-1 का रहा था।

ख्वाजा ने कहा- भारतीयों के लिए हमेशा ऑस्ट्रेलिया को हराना अहम रहा है। और हाल में भारत और आईपीएल के उदय के बाद से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच भी प्रतिद्वंद्विता बढ़ी है। और विशेषकर तब जब भारत ने पिछली दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसके ही मैदानों पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराया है।
विज्ञापन

दोनों के बीच बढ़ी प्रतिद्वंद्विता
बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता बहुत बढ़ गई है। 2011 में पदार्पण करने के बाद 71 टेस्ट मैचों में 5451 रन बनाने वाले ख्वाजा ने कहा- हम पिछले दो साल से दुनिया की नंबर एक और दुनिया की नंबर दो टीमें हैं। हम पिछली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेले थे। प्रतिद्वंद्विता हमेशा बहुत बड़ी रही है।

मार्श का बयान
इस दौरान मिचेल मार्श ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ दोस्ती के साथ कड़ी प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात की। उन्होंने कहा- अगर आप हाल के इतिहास को देखें, तो हमने कुछ जीता है, उन्होंने कुछ जीता है। और मुझे लगता है कि जब यह इस तरह आगे-पीछे होता है तो आपके अंदर प्रतिद्वंद्विता बढ़ती है। भारतीय टीम और हमारी टीम में बहुत अच्छी दोस्ती है इसलिए कोई नफरत नहीं है। लेकिन यह मैदान पर एक शानदार प्रतिद्वंद्विता है, दोनों टीमें जीतना चाहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें