फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvsSL: हेंड्रिक्स और पीटरसन दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम से बाहर

Wed, 23 Dec 2020 08:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
विज्ञापन
ब्यूरन हेंड्रिक्स और कीगन पीटरसन - फोटो : social media
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ब्यूरन हेंड्रिक्स और बल्लेबाज कीगन पीटरसन को बाहर रखा गया है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका टीम में दो सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन


हालांकि, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने संक्रमित खिलाड़ियों के नाम जाहिर नहीं किए थे। टीम के अन्य 17 सदस्य सदस्यों के टेस्ट निगेटिव आए थे। बता दें कि जैविक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत दक्षिण अफ्रीका किसी अन्य खिलाड़ी को टेस्ट टीम में शामिल नहीं करेगा। 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का एलान किया गया था। वहीं, उसके बाद कोरोना वायरस को देखते हुए तीन और खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ा गया था। अनकैप्ड बैट्समैन रेनार्ड वैन टोंडर, तेज गेंदबाज लूथो सिपाम्ला और ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस को टीम में जगह दी गई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से दो मैचों के टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।

दक्षिण अफ्रीकी टीम
क्विंटन डी कॉक (कप्तान), टेम्बा बवुमा, एडेन मार्करम, फाफ डू प्लेसी, डीन एल्गर, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी, रेसी वेन डर डुसेन, सारेल एरवी, एनरिक नोर्त्जे, ग्लेंटन स्टरमैन, वियान मल्डर, काइले वेरिने, माइगल प्रिटोरियस, ड्वेन प्रिटोरियस, लूथो सिपाम्ला और रेनार्ड वैन टोंडर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें