फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Spinner: शेन वार्न ने अश्विन की तारीफ में पढ़े कसीदे, आकाश चोपड़ा ने वनडे टीम से ऑफ स्पिनर को किया बाहर

Tue, 25 Jan 2022 10:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल की जोड़ी पहले दो मैचों में सिर्फ दो विकेट निकालने में कामयाब हो पाई। तीसरे वनडे से अश्विन को बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में भारत की स्पिन बॉलिंग कुछ खास नहीं दिखी और रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल की जोड़ी पहले दो मैचों में सिर्फ दो विकेट निकालने में कामयाब हो पाई। तीसरे मैच में जरूर चहल ने एक विकेट लिया, लेकिन यह टीम को जिताने के लिए काफी नहीं था। अब अश्विन को लेकर क्रिकेट जगत दो भागों में बंट गई है। कुछ खिलाड़ी उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं, तो कुछ उन्हें आगे टीम इंडिया का हिस्सा नहीं मान रहे।
विज्ञापन


आकाश चोपड़ा ने अश्विन को लेकर क्या कहा?
भारत के पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अश्विन बिलकुल भी प्रभावशाली नहीं दिखे। जयंत यादव भी कुछ खास नहीं कर सके। तीन मैचों में स्पिनर्स ने तीन विकेट लिए। जयंत भविष्य के लिए टीम इंडिया के प्रोजेक्ट में नहीं हैं और न ही अश्विन हैं। अगर टीम इंडिया विकेट निकालने में कामयाब नहीं हो पा रही है, तो इसका मतलब है कि बदलाव की जरूरत है। आकाश ने कहा कि भारतीय टीम में रवींद्र जडेजा की कमी महसूस हुई। 

शेन वार्न ने अश्विन की जमकर तारीफ की
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने अश्विन की तारीफ की है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि अश्विन एक शानदार गेंदबाज हैं और उम्मीद करता हूं कि वे टेस्ट में 1000 विकेट लें। वार्न ने कहा कि मौजूदा समय में अश्विन और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लॉयन ही ऐसे स्पिनर हैं जिनमें काबिलियत दिखती है। जब भी हम शानदार स्पिन देखते हैं, तो इससे क्रिकेट और मजेदार हो जाता है।
विज्ञापन


समय के साथ और बेहतर होते जा रहे अश्विन
वार्न ने कहा- अश्विन समय के साथ और बेहतर होते जा रहे हैं। एक क्रिकेटर का वास्तविक टेस्ट तब होता है जब वह दूसरे देशों में जाकर शानदार प्रदर्शन करता है। अश्विन में यही काबिलियत दिखती है। उनका प्रदर्शन घर और विदेशी जमीन दोनों पर बेहतरीन है। मैं अश्विन का फैन हूं। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी अच्छे स्पिनर हैं, लेकिन अगर आपके पास अश्विन और जडेजा हैं, तो मुझे नहीं लगता किसी और के लिए टीम में जगह बना पाना आसान होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें