फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Stampede: पुलिस ने RCB से 8 जून को जश्न मनाने को कहा, पर फ्रेंचाइजी ने यह वजह बताकर नहीं मानी बात

Thu, 05 Jun 2025 03:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुलिस ने आरसीबी प्रबंधन और राज्य सरकार से बुधवार को किसी भी प्रकार का जश्न नहीं मनाने का आग्रह किया गया था, क्योंकि भावनाएं बहुत अधिक थीं।' हालांकि, आरसीबी फ्रेंचाइजी ने बात नहीं मानी और बुधवार को ही जश्न मनाने का दबाव डाला।'
विज्ञापन
बंगलूरू में अनहोनी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल के 18वें सत्र में जाकर पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद बंगलूरू में जश्न के दौरान भगदड़ में 11 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हुए हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में प्रशंसकों की मौत के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। जहां भाजपा कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर बदइंतजामी का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस भाजपा पर मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। इस बीच अब मीडिया रिपोर्ट्स में एक नया खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन

बंगलूरू में अनहोनी - फोटो : PTI
दरअसल, जिस क्षण आरसीबी की टीम ने खिताब जीता, तभी से फैंस जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर गए। फिर अगले दिन यानी बुधवार को आरसीबी की टीम अहमदाबाद से बंगलूरू पहुंची। तभी फैंस को यह खबर पहुंची कि विक्ट्री परेड निकाला जाएगा। यह खबर पहुंचते ही चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास और विधान सौधा के बाहर फैंस का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

बंगलूरू में अनहोनी - फोटो : PTI
पुलिस और यातायात अधिकारियों की ओर से भी सोशल मीडिया पर कई अलर्ट भेजे गए, जिसमें प्रशंसकों से आग्रह किया गया कि वे विधान सौधा से चिन्नास्वामी तक खुली बस परेड में शामिल न हों। यहां तक कि बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की कि विक्ट्री परेड को रद्द कर दिया गया है। सिर्फ विधान सौधा और चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिलाड़ियों को सम्मानित करने की बात कही थी। हालांकि, अचानक से विक्ट्री परेड की बात सामने आई और फिर भगदड़ में फैंस की जान चली गई। विक्ट्री परेड को बाद में रद्द कर दिया गया और चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया।

बंगलूरू अनहोनी - फोटो : ANI
डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुलिस ने आरसीबी प्रबंधन और राज्य सरकार से बुधवार को किसी भी प्रकार का जश्न नहीं मनाने का आग्रह किया गया था, क्योंकि भावनाएं बहुत अधिक थीं। जब आरसीबी को रविवार को विजय परेड की योजना बनाने के लिए कहा गया, तो फ्रेंचाइजी ने तर्क दिया कि वे तब तक विदेशी खिलाड़ियों को अपने साथ नहीं रखेंगे।'

विधान सौधा - फोटो : ANI
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार की जगह रविवार को विक्ट्री परेड और जश्न मनाने को कहा था। इसमें एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है, 'हमने सरकार के साथ-साथ आरसीबी फ्रेंचाइजी को भी बुधवार रात से कोई जश्न मनाने से मना करने की कोशिश की थी। हमने उनसे कहा कि अभी जश्न मनाने की सलाह देना गलत होगा। हमने उन्हें अगले रविवार को कार्यक्रम आयोजित करने की सिफारिश की जब भावनाएं शांत हो जाएंगी।'

विधान सौधा में जश्न - फोटो : ANI
अधिकारी ने कहा, 'हमने उनसे कहा कि वे कोई परेड न निकालें, बल्कि इसे एक स्थान पर व्यवस्थित तरीके से आयोजित करें। खिलाड़ियों को स्टेडियम में लाएं और इसे वहीं खत्म करें।' भारत-पाकिस्तान विवाद के कारण आईपीएल के कार्यक्रम को पहले ही एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया था और ऐसे में फ्रेंचाइजी को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज करना था।
विज्ञापन

बंगलूरू में अनहोनी - फोटो : PTI
अधिकारी ने बताया, 'फ्रेंचाइजी की दलील थी कि खिलाड़ी, विशेषकर विदेशी खिलाड़ी आज या कल रवाना हो जाएंगे। स्वाभाविक है कि सरकार इससे फायदा उठाना चाहेगी। अगर सरकार ने इनकार कर दिया होता, तो इससे एक और तरह की अराजकता पैदा हो जाती। मंगलवार रात से बुधवार सुबह (3 जून को आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद) साढ़े पांच बजे तक हमारे सारे स्टाफ - पुलिस कमिश्नर से लेकर कॉन्स्टेबल तक - सड़कों पर थे और पूरी तरह से थके हुए थे। यह पूरी तरह से पागलपन था। इस तरह का उन्माद हमने कभी नहीं देखा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें