ताऊ ने चलाई ऐसी बाइक कि लोग देखकर हो गए हैरान
- फोटो : इंस्टाग्राम @jeejaji
आज के दौर में स्मार्टफोन का चलन इस कदर बढ़ चुका है कि बहुत ही कम लोग ऐसे बचे हैं जो इसका इस्तेमाल शायद ही नहीं करते होंगे। और जो करते हैं, उनमें से भी गिनती के लोग ही होंगे जो सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए हुए हैं। अब तो छोटे बच्चे भी सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। अगर आप खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने यह नोटिस किया होगा कि हर दिन कोई न कोई वीडियो या तस्वीर वायरल होती ही रहती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने सबका ध्यान खींचा है। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अक्सर आपने बाइक स्टंट करते हुए लड़कों को देखा होगा। कभी बिना हैंडल पकड़े तो कभी चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करते हुए। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। वायरल हो रहे वीडियो में कोई लड़का नहीं, बल्कि एक बुजुर्ग व्यक्ति स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक चचा बाइक पर बैठे हैं, लेकिन बैठने का तरीका बेहद अलग है। वह बाइक की पिछली सीट पर सिलेंडर के ऊपर बैठे हुए हैं और बाइक के हैंडल को हाथों से नहीं, बल्कि पैरों से कंट्रोल कर रहे हैं।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह हैरान कर देने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘jeejaji’ नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट करते वक्त कैप्शन में लिखा गया है, "ताऊ का औरा"। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को तीन हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।कमेंट्स की बात करें तो एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “मारवाड़ी ताऊ”, वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, “इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।” एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “देसी पावर।” चौथे यूजर ने लिखा, “हमारे ताऊ छोरे से कम हैं के?”
ऐसे स्टंट से बचना चाहिए
इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर कब, कौन और कैसे वायरल हो जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। साथ ही यह भी दिखाता है कि उम्र चाहे जो हो। अगर हिम्मत और आत्मविश्वास हो तो इंसान किसी भी उम्र में कुछ अलग कर सकता है। हालांकि, ऐसे स्टंट से बचना चाहिए क्योंकि ये जानलेवा हो सकते हैं और आम सड़क पर इन्हें करना दूसरों के लिए भी खतरा बन सकता है।