फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: 'शमी मैदान पर वापसी के लिए बेताब थे', बंगाल के कप्तान अनुस्तुप मजूमदार ने तेज गेंदबाज को सराहा

Fri, 15 Nov 2024 05:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भारत के स्टार तेज गेंदबाज शमी ने वापसी पर चमक बिखेरी और 19 ओवर में 54 रन देकर चार विकेट लिए जिससे बंगाल ने मध्य प्रदेश को 167 रन पर समेटा। शमी पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद पहली बार खेलने उतरे हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल के कप्तान अनुस्तुप मजूमदार ने क्रिकेट के मैदान पर दमदार वापसी करने के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सराहना की है। शमी करीब एक साल के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। शमी इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मुकाबले से मैदान पर वापसी की है। 
विज्ञापन

भारत के स्टार तेज गेंदबाज शमी ने वापसी पर चमक बिखेरी और 19 ओवर में 54 रन देकर चार विकेट लिए जिससे बंगाल ने मध्य प्रदेश को 167 रन पर समेटा। शमी पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद पहली बार खेलने उतरे हैं। शमी की शानदार वापसी पर बंगाल के कप्तान मजूमदार ने खुलासा करते हुए बताया कि किस तरह शमी शुभ्रांशु सेनापति और रजत पटीदार के बीच साझेदारी तोड़ने के लिए बेताब थे। 

मजूमदार ने कहा, ऐसा लग रहा था कि बड़ी साझेदारी हो रही है, लेकिन शमी ने मुझसे उन्हें गेंद देने के लिए कहा और बोले कि वह ओवर डालना चाहते हैं। उन्होंने साबित किया कि वह मैदान पर वापसी करने के लिए कितने बेताब थे। मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि वह चोट से वापसी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

शमी के कायल हुए लक्ष्मीरत्न शुक्ला 
मजूमदार के अलावा बंगाल के कोच लक्ष्मीरत्न शुक्ला ने भी शमी की सराहना की। लक्ष्मीरत्न ने कहा, शमी एक साल के बाद वापस आए और 19 ओवर डाले तथा विकेट लेने में भी सफल रहे। वह इस मैच में बिना किसी मैच अभ्यास के उतरे। क्या आप ऐसा सोच सकते हैं? हां, अगर शमी ज्यादा खेलेंगे तो वह और बेहतर हो जाएंगे। आईपीएल में खेलने वाले गेंदबाजों को नहीं पता कि चार ओवर से अधिक गेंदबाजी कैसे करनी है। शमी ने ऐसी गेंदबाजी की जो एक तेज गेंदबाज से अपेक्षा की जाती है। मैंने किसी तेज गेंदबाज को एक साल बाद खेलते हुए इतनी शानदार वापसी करते नहीं देखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें