फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड को विश्व कप दिलाने वाले बेन स्टोक्स ने जीता प्लेयर्स प्लेयर ऑफ ईयर अवार्ड

Thu, 03 Oct 2019 03:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेन स्टोक्स विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को  के संघ (पीसीए) के पुरस्कारों में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया। स्टोक्स ने इंग्लैंड की 50 ओवर विश्व कप खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की थी जिसमें वो जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाटकीय फाइनल में ‘मैन आफ द मैच’ रहे थे।

विज्ञापन

28 साल के खिलाड़ी ने फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में 135 रन की नाबाद पारी से अपनी टीम को जीत दिलाई थी। डरहम के स्टोक्स ने बुधवार को सिमोन हार्मर, रेयान हिगिन्स और डॉम सिबले को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया।

स्टोक्स ने कहा, ‘‘इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं खुश हूं कि खिलाड़ी सोचते हैं कि मैं इस साल के प्रदर्शन के आधार पर पीसीए का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने लायक हूं।’’
विज्ञापन


समरसेट के टॉम बैंटन को पीसीए का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी जबकि इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्सेलस्टोन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। अन्य विजेताओं में क्रिस वोक्स को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी और स्टुअर्ट ब्रॉड को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें