फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विराट कोहली की तरह ही शानदार कप्तान साबित होंगे बेन स्टोक्स'

Sun, 05 Jul 2020 05:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली और बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बेन स्टोक्स की नेतृत्व क्षमता की तुलना विराट कोहली के साथ करते हुए कहा है कि यह ऑलराउंडर जो रूट की गैरमौजूदगी में आठ जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथैम्पटन में शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट में टीम की कमान संभालेगा तो 'शानदार कप्तान' साबित होगा।

विज्ञापन


विश्व कप में इंग्लैंड की जीत के हीरो स्टोक्स को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए मंगलवार को रूट की जगह कप्तान चुना गया। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए रूट ने छुट्टी ली है और वह अपनी पत्नी के साथ हैं। इंग्लैंड जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगा जिसके साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी जो कोरोना वायरस महामारी के कारण ठप पड़ा है।

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने हुसैन ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' पर कहा, 'आम तौर पर बेन स्टोक्स जो करता है वह थोड़ा विराट कोहली की तरह है। वह जो भी करता है उसमें शत प्रतिशत देता है इसलिए मुझे लगता है कि वह शानदार कप्तान साबित होगा, हालांकि वह अभी सिर्फ कार्यवाहक कप्तान है।' उन्होंने कहा, 'दूसरे बच्चे के जन्म के लिए रूट बाहर है। कार्यवाहक कप्तान के रूप में मैं उसका समर्थन करता हूं और मुझे लगता है कि वह शानदार पसंद है। वह जो रूट के प्रति भी वफादार है।'
विज्ञापन


इंग्लैंड की ओर से 96 टेस्ट खेलने वाले रूट ने हालांकि कहा कि वह स्टोक्स को अभी पूर्णकालिक कप्तानी देने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन यह दीर्घकालिक चीज है, एक ऑलराउंडर के रूप में उस पर काफी जिम्मेदारी है, तीनों प्रारूपों में खेलता है, संभवत: आईपीएल भी होने वाला है, मुझे लगता है कि उस पर काफी जिम्मेदारी है, लेकिन बेन स्टोक्स को कभी कमतर मत आंको। वह शानदार कप्तान बन सकता है लेकिन भविष्य में वह अगर पूर्णकालिक तौर पर यह जिम्मेदारी संभालता है तो मैं भविष्य में उस पर काम के बोझ को लेकर थोड़ा चिंतित हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें