फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की बढ़ सकती हैं मुसीबतें, इंग्लैंड में हुई स्टार ऑलराउंडर की वापसी

Sat, 30 Jun 2018 01:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
विज्ञापन

चोट के चलते बाहर हुए इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की 14 सदस्यीय टीम में वापसी हो गई है। उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने जा रही वन-डे सीरीज के लिए शामिल किया गया है।  

विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिचाव आ गया था। इसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल सके। उन्हें फिट होने के लिए पर्याप्त समय देने के मकसद से भारत के  खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया है। 

इंग्लैंड टीम में जोस बटलर, जेसन राय और जॉनी बेयरेस्टो भी खेलते नजर आएंगे। भारत के खिलाफ पहला वन-डे 12 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 14 जुलाई और अंतिम मैच 17 जुलाई को होगा। 
विज्ञापन


टीम : इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोनाथन बेयरस्टो, जैक बॉल, जोस बटलर, टॉम करन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, अदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, मार्क वुड। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें