फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: टेस्ट में खास रिकॉर्ड पर बेन स्टोक्स की नजर, मुरलीधरन-वॉर्न के क्लब में शामिल हो सकते हैं एंडरसन

Mon, 12 Feb 2024 05:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

बेन स्टोक्स ने 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडरों में एक हैं।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स, जेम्स एंडरसन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला टेस्ट जीता था। इसके बाद विशाखापत्तनम में भारत ने दूसरा मुकाबला अपने नाम किया था। अब दोनों टीमों की नजर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर है। राजकोट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।
विज्ञापन


स्टोक्स अगर राजकोट टेस्ट में खेलने उतरते हैं तो सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। 32 वर्षीय स्टोक्स इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने से एक मैच दूर हैं। पूरी संभावना है कि 15 फरवरी से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट उनके करियर का 100वां टेस्ट होगा। अगर स्टोक्स राजकोट में खेलते हैं, तो वह क्रिकेट इतिहास में 100 टेस्ट खेलने वाले 74वें क्रिकेटर बन जाएंगे। वह इस उपलब्धि हासिल करने वाले इंग्लैंड के 16वें खिलाड़ी भी होंगे।

बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन - फोटो : BCCI
टेस्ट में स्टोक्स का प्रदर्शन
स्टोक्स ने 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडरों में एक हैं। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 99 टेस्ट मैचों में 6251 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 36.3 का रहा है। स्टोक्स ने 13 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। 

बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
200 विकेट पूरे कर सकते हैं स्टोक्स
स्टोक्स घुटने की सर्जरी से उबरने के बाद इस समय गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। उनके नाम गेंदबाजी का शानदार रिकॉर्ड भी है। स्टोक्स ने 32.07 की औसत से टेस्ट में 197 विकेट लिए हैं। वह 200 विकेट पूरे करने से तीन कदम दूर हैं। इंग्लैंड के लिए अब तक 16 गेंदबाजों ने टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए हैं।
विज्ञापन

जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
एंडरसन के पास खास मौका
इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम 184 टेस्ट मैचों में 695 विकेट हैं। एंडरसन अगर राजकोट में खेलते हैं और पांच विकेट हासिल करते हैं तो उनके टेस्ट में 700 विकेट पूरे हो जाएंगे। एंडरसन टेस्ट में ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज होंगे। उनसे पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न यह उपलब्धि कर चुके हैं। मुरलीधरन के नाम 133 टेस्ट में 800 विकेट हैं। वहीं, वॉर्न ने 145 टेस्ट में 708 विकेट लिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें