इसका आयोजन 'द सन' और 'टॉक रेडियो' ने किया था। जानसन से पूछा गया क्या स्टोक्स नाइटहुड के हकदार हैं, उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर। मेरा जवाब हां है।' जब हंट से यही सवाल किया गया, तो उनका जवाब था, 'निश्चित तौर पर।'
अब तक इंग्लैंड के 11 क्रिकेटरों को खेल में उनकी सेवाओं के लिए 'नाइटहुड' की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें आखिरी पूर्व टेस्ट कप्तान एलिस्टेयर कुक थे।