फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट क्लब में मारपीट करने के बाद इस खतरनाक खिलाड़ी की टीम में वापसी, IPL में भी बोलती है तूती

Wed, 14 Feb 2018 01:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
विज्ञापन

ब्रिस्टल के पब में हुई मारपीट वाले मामले में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने खुद को बेकसूर बताया है। स्टोक्स पर 25 सितंबर को पब के बाहर दो लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें स्टोक्स दो लोगों के साथ मारपीट करते हुए नजर आए। इस विवाद के बाद ईसीबी (इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड) ने स्टोक्स को टीम से बाहर रहने की हिदायत दी थी।

विज्ञापन


इस विवाद के चलते स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज और वनडे सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि अब स्टोक्स के लिए एक राहत की खबर जरूर आई है। दरअसल इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बेन स्टोक्स को खेलने की इजाजत दे दी है। एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए ईसीबी ने कहा कि स्टोक्स 14 फरवरी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

ben stokes
बता दें कि इस मौजूदा ट्राई सीरीज में इंग्लैंड अपने तीनों मैच हार चुकी है। ऐसे में टीम में स्टोक्स की वापसी इंग्लैंड को मजबूती देगी। हालांकि रविवार को होने वाले अगले मैच में स्टोक्स पर आखिरी फैसला इग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ही लेंगे।

इसके अलावा आईपीएल की फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के लिए भी यह अच्छा संकेत है। बेन स्टोक्स आईपीएल सीजन-11 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें साढ़े 12 करोड़ रुपये मे खरीदा है। इससे पहले आईपीएल में यह खिलाड़ी पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें