हेल ने कहा, 'मैं पिता हूं। वह (स्टोक्स) मेरा खून कर देता। मुझे नहीं पता कि वह क्यों नहीं रूका। वह मेरी जिंदगी खराब कर देता। यह देखना हैरानी भरी बात है कि कोई किसी को यूं ही पीट दे जबकि उसने कुछ गलत भी नहीं किया हो।'
हेल ने साथ ही खुलासा किया कि उस दिन वह अपने दोस्तों के साथ नाइट क्लब के बाहर से जा रहे थे। दो गे भी उस क्लब में थे। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि दो में से एक गे ने अली की ग्रोइन पकड़ ली थी। हेल ने ध्यान दिया कि उन्होंने कोई उत्पात नहीं किया और इस पर खेल भावना दिखाई है।
हेल ने कहा, 'सबसे पहले उसने मेरे शरीर पर हाथ रखा। मैं पूर्व सोल्जर हूं, इसलिए मेरे लिए यह मजाकिया विवाद जैसा था। मुझे इस पर जरा भी गुस्सा नहीं आया। उसने मेरा शरीर दबाया तो मैंने भी उसे पकड़ा और कहा कि मेरे साथ घर चलोगे। जवाब में गे ने कहा चूकी मैं गे हूं इसका मतलब यह नहीं कि किसी के भी साथ जाऊंगा। मैं कहा कोई दिक्कत नहीं और आगे चलने लगा। ' वहीं स्टोक्स ने अपने बयान में कहा है कि वो इस मामले में इसलिए शामिल हुए क्योंकि हेल उन गे दोस्तों को भद्दी गालियां दे रहा था।