फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLvENG: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड टेस्ट टीम का एलान, फोक्स और जेनिंग्स को मिली जगह

Tue, 11 Feb 2020 09:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेन फोक्स और कीटोन जेनिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बेन फोक्स और कीटोन जेनिंग्स ने श्रीलंका दौरे के लिए 12 महीने में पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी की है। सलामी बल्लेबाज जेनिंग्स और विकेटकीपर बल्लेबाज फोक्स को 12 महीने पहले वेस्टइंडीज दौरे के बाद टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन


जेनिंग्स ने 17 मैचों में अपने दोनों टेस्ट शतक उपमहाद्वीप में बनाए हैं और फोक्स 2018 में इंग्लैंड द्वारा श्रीलंका के 3-0 से क्लीनस्वीप में श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे। दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान चोटिल हुए इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन अभी उबर नहीं पाए हैं और दौरे पर नहीं जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला 19 मार्च से शुरू होगी।

इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है:
जो रूट (कप्तान), डोमीनिक बेस, स्टुअर्ट ब्राड, जोस बटलर, जैक क्रावले, सैम करन, जो डेनली, बेन फोक्स, कीटोन जेनिंग्स, जैक लीच, मैथ्यू पार्किनसन, ओली पोप, डोमीनिक सिबले, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें