फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़े डकेट, 2010 के बाद चौथी पारी में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले ओपनर

Tue, 24 Jun 2025 07:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 121 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया। डकेट ने क्राउली के साथ मिलकर इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी हो चुकी है। फिलहाल बारिश के कारण मुकाबला रुका हुआ है।
विज्ञापन
बेन डकेट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने अपनी शानदार फॉर्म का मुजायरा पेश करते हुए भारत के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। वह एलिस्टेयर कुक के बाद टेस्ट मैच की चौथी पारी में शतक लगाने वाद इंग्लैंड के पहले ओपनर बन गए। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कुक ने 2010 में यह कारनामा किया था। 
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़े डकेट
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 121 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया। डकेट ने क्राउली के साथ मिलकर इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी हो चुकी है। फिलहाल बारिश के कारण मुकाबला रुका हुआ है।

डकेट ने उठाया जीवनदान का लाभ
डकेट को 97 रन के स्कोर पर उस वक्त जीवनदान मिला जब यशस्वी जायसवाल ने उनका कैच छोड़ दिया। डकेट ने इसका फायदा उठाया और शतक पूरा करने में सफल रहे। इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 181 रन बना लिए हैं और उसे अब जीत के लिए और 190 रन बनाने की जरूरत है। 
विज्ञापन

डकेट ने मचाया धमाल
डकेट ने शतक के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एलिस्टेयर कुक के बाद टेस्ट की चौथी पारी में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले ओपनर बल्लेबाज हैं। कुक ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर टेस्ट में 109 रनों की पारी खेली थी। दिलचस्प बात यह है कि यह डकेट का दूसरी पारी में उनके बल्ले से निकला पहला शतक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें