फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल: बेल्जियन फुटबॉलर साइरिल ने स्कॉर्पियन किक के जरिए किया शानदार गोल, देखें Video

Tue, 26 Oct 2021 07:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रोनिंगेन

सार

ग्रोनिंगेन फुटबॉल क्लब के फॉरवर्ड साइरिल एनगोंग ने एजे के खिलाफ शानदार स्कॉर्पियन किक लगाकर गोल किया है। उनके इस गोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
साइरिल एनगॉन्गे ने स्कॉर्पियन किक लगाकर बेहतरीन गोल किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रोइंगेन के फॉरवर्ड साइरिल ने अल्कमार के खिलाफ मैच में स्कॉर्पियन किक के जरिए शानदार गोल किया है। उनके इस गोल का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार को हुए मैच में उनके बेहतरीन गोल की बदौलत ग्रोनिंगेन ने एजे को 2-0 से हरा दिया। साइरिल ने मैच के 20वीं मिनट में यह गोल किया। उन्होंने पहले गेंद का इंतजार किया और जब गेंद उनके पीछे पहुंच गई तब नीचे झुकते हुए उन्होंने अपने बाएं पैर से गेंद को गोल के अंदर भेज दिया। विपक्षी टीम के डिफेंडर से लेकर गोलकीपर तक कोई भी ऐसे शॉट के लिए तैयार नहीं था और गोल होने के बाद सभी हैरान थे। वहीं उनकी टीम के फैंस यह गोल देखकर जश्न में डूब गए। 
विज्ञापन


रविवार को हुए इस मैच में एजे की टीम ने अधिकतर समय गेंद अपने पास रखी और ग्रोनिंगेन से बेहतर खेल दिखाया। इसके बावजूद यह टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी, जबकि ग्रोनिंगेन ने दो गोल करके यह मैच अपने नाम किया। 

होम ग्राउंड पर ग्रोंइगेन की शानदार जीत
साइरिल के गोल की बदौलत ग्रोइंगेन ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में एजे ने 21 शॉट्स मार थे, जबकि ग्रोंइगेन ने सिर्फ नौ शॉट लिए थे। एजे के 21 में से नौ शॉट टारगेट पर थे और ग्रोंइगेन के चार शॉट ही टारगेट पर थे। इसमें से दो शॉट गोल में तब्दील हुए, लेकिन एजे की टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर पाई। वहीं मैच के दौरान गेंद पर एजे का कब्जा 65 फीसदी समय तक था और उन्होंने 11 कॉर्नर भी लिए थे। एजे की पासिंग एक्यूरेसी भी ग्रोंइगेन से काफी बेहतर थी। एजे ने 625 पास किए थे, जबकि ग्रोंइगेन के खिलाड़ी सिर्फ 336 पास ही कर पाए थे। 
विज्ञापन


अच्छे खेल के बावजूद एजे की हार
आंकड़ों में ग्रोंइगेन से बेहतर खेल दिखाने के बावजूद एजे की टीम यह मैच हार गई। उन्हें 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। ग्रोंइगेन के गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन किया और एजे के किसी भी खिलाड़ी का शॉट उन्होंने गोल के पार नहीं जाने दिया। ग्रोंइगेन के स्ट्राइकर माइकल डी लीउवे ने 71वें मिनट में दूसरा गोल करके जीत का अंतर और बड़ा कर दिया। इसके साथ ही ग्रोंइगेन की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें