राज्य संघों से ली जाएगी राय
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई किसी भी बड़े बदलाव से पहले सभी राज्य संघों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगेगा। यदि सभी पक्षों की सहमति बनती है, तो नए घरेलू सत्र से यह बदलाव लागू किया जा सकता है। एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'यह अभी शुरुआती चरण में है। कोई भी फैसला लेने से पहले राज्य संघों और अन्य हितधारकों की राय ली जाएगी। अगर सब कुछ तय होता है, तो यह बदलाव 2026-27 घरेलू सत्र से लागू हो सकता है।'
फिलहाल 'स्टेट ए' चैंपियनशिप के नाम से होती है प्रतियोगिता
अंडर-23 पुरुषों की यह प्रतियोगिता फिलहाल ‘स्टेट ए चैंपियनशिप’ के नाम से आयोजित की जाती है। टूर्नामेंट को दो वर्गों, एलीट और प्लेट में बांटा गया है, जैसा कि भारतीय घरेलू क्रिकेट की अन्य प्रतियोगिताओं में भी देखा जाता है।
- एलीट वर्ग की मौजूदा चैंपियन टीम: तमिलनाडु क्रिकेट टीम।
- प्लेट वर्ग की मौजूदा चैंपियन टीम: मेघालय क्रिकेट टीम।
- लाल गेंद का टूर्नामेंट जारी रहेगा।
- अंडर-23 स्तर पर रेड-बॉल क्रिकेट के लिए फिलहाल कर्नल सीके नायुडू ट्रॉफी आयोजित की जाती है।
- इस टूर्नामेंट में किसी बदलाव की जानकारी सामने नहीं आई है।
युवा खिलाड़ियों को मिलेगा टी20 का अधिक अनुभव
अगर बीसीसीआई इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो युवा खिलाड़ियों को कम उम्र में ही टी20 क्रिकेट का अधिक अनुभव मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी क्रिकेट और आधुनिक सीमित ओवरों के प्रारूप के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा।