फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs RCB: धर्मशाला में पंजाब किंग्स का निराशाजनक रिकॉर्ड बरकरार, 2023 से अब तक जीता है सिर्फ एक मैच

Sun, 17 May 2026 08:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

पंजाब किंग्स की खोई लय अब तक वापस नहीं आ सकी है और टीम को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब को आईपीएल 2026 में आरसीबी से हार मिली जिससे उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा।
विज्ञापन
शशांक और स्टोइनिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम सीजन के शुरुआती 7 मैचों में अजेय रही थी। बारिश की वजह से एक मैच रद्द हुआ था, जबकि छह मैच पंजाब ने जीते थे। सीजन का दूसरा हाफ पंजाब के लिए निराशाजनक साबित हुआ है। टीम एक जीत को तरस रही है। रविवार को पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 23 रन से हरा दिया। ये उसकी लगातार छठी हार है जिससे टीम का प्लेऑफ में जाना कठिन नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


कभी अंकतालिका में पहले स्थान पर रही पंजाब के 13 मैचों में अब 13 अंक हैं और टीम का प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है। पंजाब ने अपने प्रदर्शन से अपने प्रशंसकों को बहुत निराश किया है। वहीं, गत चैंपियन आरसीबी 18 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। 

धर्मशाला में जीत को तरसी पंजाब
हर टीम के लिए उसका होम ग्राउंड मजबूत गढ़ माना जाता है। घरेलू मैदान पर किसी भी टीम को हराना बहुत मुश्किल होता है। पंजाब किंग्स के लिए ऐसा नहीं है। धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड है, लेकिन इस स्टेडियम में पंजाब का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। रविवार को आरसीबी के खिलाफ हुआ मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया, जहां पंजाब एक बार फिर जीत दर्ज करने में सफल नहीं रही। पंजाब किंग्स का धर्मशाला में बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है। टीम ने अब तक यहां 17 मैच खेले हैं, जिसमें 11 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और छह मैचों में जीत मिली है। 2023 से इस स्टेडियम में पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड और भी खराब है। टीम 2023 से इस मैदान पर आठ मैच खेली है और सात हारी है।
विज्ञापन

आरसीबी ने बल्ले और गेंद से दिखाया दम
बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया। इसके साथ ही आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 199 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें