फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई वर्किंग कमेटी की बैठक अगले हफ्ते

Wed, 09 Jan 2013 11:34 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई वर्किंग कमेटी की बैठक यहां अगले हफ्ते होगी। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि इस बैठक में भारतीय टीम के हाल में इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ किए गए खराब प्रदर्शन पर विचार विमर्श होगा कि नहीं। बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक यह बैठक मुंबई क्रिकेट सेंटर में 15 जनवरी को होगी। हालांकि कहा जा रहा है कि बैठक में भारतीय टीम के कोच डंकन फ्लेचर के अलावा स्पोर्ट स्टाफ को टीम के खराब प्रदर्शन पर बीसीसीआई अधिकारियों को जवाब देना पड़ सकता है। लेकिन बैठक में फ्लेचर का अनुबंध बढ़ाए जाने के मसले पर बातचीत निश्चित नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें