फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच व्हाटमोर ने बदला हमारा रवैया: मिस्बाह

Wed, 09 Jan 2013 11:29 PM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने कहा कि आस्ट्रेलियाई कोच डेव व्हाटमोर खिलाड़ियों के रवैये में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। मिस्बाह ने कहा, ‘मेरे विचार से व्हाटमोर ने हमारे साथ बढ़िया काम किया है और वह हमारे रवैये में बदलाव लाए हैं। सबसे सकारात्मक चीज उनके यह है कि वह हमेशा कप्तान और खिलाड़ियों का साथ देते हैं। व्हाटमोर पहली बार भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज में टीम के साथ थे लेकिन उन्होंने बेहतरीन काम किया।’
विज्ञापन


साथ ही मिस्बाह ने कहा कि किसी भी कोच का आंकलन उसकी राष्ट्रीयता नहीं बल्कि उसके प्रदर्शन के आधार पर किया जाना चाहिए। भारत दौरे के बार में मिस्बाह ने कहा कि यह दौरा टीम के लिए सीखने वाला अनुभव रहा, खासतौर पर युवाओं के लिए। पाक कप्तान ने कहा, ‘भारत में खेलना दबाव को काबू करना होता है। मेरे विचार से हमने एक यूनिट के तौर पर अच्छा काम किया।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें