पाकिस्तान में 10 साल के बाद इंटनरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई। पिछले साल जिम्बाब्वे और श्रीलंका वहां खेलने गए थे। इस महीने बांग्लादेश की टीम तीन टी-20 मुकाबले खेलने पाकिस्तान गई। अब उसे इस साल सितंबर में एशिया कप की भी मेजबानी करनी है, लेकिन भारत के साथ चले आ रहे विवाद के चलते उसका यह सपना खटाई में पड़ता दिख रहा है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को एक बार फिर साफ कर दिया कि वह एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा।
बीसीसीआई की माने तो उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं कि एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) करें, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम वहां खेलने नहीं जाएगी। बीसीसीआई ने तटस्थ मैदान की मांग की है। टीम इंडिया 2008 से पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गई है। वहीं, पाकिस्तान की टीम 2012 के बाद भारत नहीं आई। मीडिया सूत्रों की माने तो, ‘मेजबानी का अधिकार कोई मामला नहीं है। यह सिर्फ तटस्थ स्थान चुनने का मुद्दा है, टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी।