फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI vs PCB: जय शाह के बयान से वसीम अकरम नाखुश, कहा- पहले पाकिस्तान क्रिकेट के चेयरमैन से करनी चाहिए थी बात

Fri, 21 Oct 2022 10:52 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जय शाह बीसीसीआई सचिव होने के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम अगले साल पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी और एशिया कप किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित होगा।
विज्ञापन
जय शाह और वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर कराने के बयान पर बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ-साथ वहां के पूर्व खिलाड़ी भी भड़के हुए हैं। वह जय शाह पर एकतरफा फैसला लेने का आरोप लगा रहे हैं। जय शाह बीसीसीआई सचिव होने के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम अगले साल पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी और एशिया कप किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित होगा।
विज्ञापन


जय शाह के बयान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस तरह का बयान देने से पहले वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन से बात कर लेते। इसके अलावा यह मुद्दा एक बैठक में हल हो सकता था। अकरम ने एक पाकिस्तानी चैनल से कहा, ''भारत यह हुक्म नहीं दे सकता कि पाकिस्तान कैसे क्रिकेट खेले।"

अकरम ने आगे कहा, ''पाकिस्तान में 10-15 सालों बाद ठीक तरह से क्रिकेट हो रहा है। मैं पूर्व खिलाड़ी हूं। मैं राजनीतिक मोर्चों पर हो रही बातों को नहीं जानता, लेकिन लोगों के बीच बात जरूर होनी चाहिए। अगर आपको यह बात कहनी थी जय शाह साहब, तो आप हमारे अध्यक्ष को कम से कम फोन कर लेते। एशियाई परिषद की एक बैठक बुलाते। आप अपने विचार देते और फिर उस पर चर्चा होती। आप यह नहीं कह सकते हैं हम यात्रा नहीं करेंगे। एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को पूरे काउंसिल ने दी है।''
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?
इस मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशियन क्रिकेट काउंसिल की आपात बैठक की मांग की है। पीसीबी ने एसीसी से अपील कर कहा कि एशियन क्रिकेट काउंसिल आपात बैठक बुलाकर इस मामले पर फैसला करे। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराता है तो पीसीबी भारत में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप के भी किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित कराने की मांग करेगा।

अनुराग ठाकुर ने भी दिया बयान
भारतीय टीम के अगले साल पाकिस्तान जाने को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इसका फैसला गृह मंत्रालय करेगा। उन्होंने गुरुवार (20 अक्तूबर) को कहा कि हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत किसी की सुनने की स्थिति में नहीं है। खेल मंत्री ने कहा कि वनडे विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा और पाकिस्तान सहित भाग लेने वाले देशों को सौहार्दपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा और टूर्नामेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगा। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने का फैसला गृह मंत्रालय लेगा क्योंकि पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर चिंता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें