फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-डे और टी-20 मैच में हो सकता है यह बड़ा बदलाव, वजह है बेहद खास

Tue, 13 Mar 2018 02:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
-
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) देश में घरेलू मैदान पर होने वाले भारत के सीमित ओवरों के मैचों में कूकाबूरा गेंदों की जगह एसजी सफेद गेंद के इस्तेमाल किए जाने पर विचार कर रहा है, जिसके बाद भारत में आयोजित होने वाले वन-डे और टी-20 मैच बदले-बदले नजर आएंगे। गौरतलब है कि भारत में प्रथम श्रेणी मैच सहित भारत के टेस्ट मैच एसजी गेंद से खेले जाते हैं जबकि कूकाबुरा सफेद गेंद से इंटरनेशनल टी-20 व वन-डे का खेल होता है।

विज्ञापन


बीसीसीआइ ने एसजी की सफेद गेंद का इस्तेमाल मुश्ताक अली टी-20 और विजय हजारे ट्रॉफी में इस सत्र में एक प्रयोग के तौर पर किया था। मुंबई में हुए कप्तान-कोच सम्मेलन के दौरान इसको लेकर जीएम (क्रिकेट ऑपरेशन) सबा करीम के साथ चर्चा की गई। सूत्र ने बताया कि हम अगले सत्र में भारतीय टीम को सीमित ओवरों में एसजी सफेद गेंद के साथ खेलते देखेंगे। घरेलू टूर्नामेंटों में अंपायरों के स्तर को लेकर भी चर्चा की गई।

इस मामले में बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'कई कप्तान और कोचों ने अंपायर के स्तर को लेकर शिकायत की गई। इसे गंभीर रूप से देखा जाएगा। निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) को घरेलू टूर्नामेंटों में शामिल करने को लेकर भी आग्रह किया गया है। सभी घरेलू टूर्नामेंटों को लाइव प्रसारण की बात की गई जिससे लोगों की घरेलू टूर्नामेंट में रुचि बढ़ जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें