फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई देगा जवाब, क्यों लोढ़ा समिति के सुझाव हैं नामंजूर

Thu, 06 Oct 2016 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर के अध्यक्ष बनने के बाद बीसीसीआई ने इसके संकेत पहली कॉनक्लेव धर्मशाला में आयोजित कर दे दिए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दायर करेगा कि वो क्यों उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने में असमर्थ है। इसके अलावा बीसीसीआई को इस बात का भी जवाब देना है कि क्यों वो लोढ़ा कमेटी के सुझावों को नहीं मान सकता।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में अनुराग ठाकुर की अगुवाई वाली बीसीसीआई और रिटायर्ड जस्टिस आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में बनी लोढ़ा समिति के बीच तनातनी काफी बढ़ गई है। दोनों के बाच लड़ाई अब कानूनी जंग बन गई है।

इस मामले की सुनवाई 6 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी। सुप्रीम कोर्ट मे इसी साल जुलाई में लोढ़ा समिति की सिफारिशों को हरी झंडी दिखाई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

BCCI को भुगतने पड़े सकते है 'गंभीर परिणाम'

बीसीसीआई - फोटो : getty
हालांकि बीसीसीआई ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने से इंकार कर दिया था। लोढ़ा समिति ने 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर की थी, जिसमें बताया गया कि बीसीसीआई ने समय पर उनकी सिफारिशों को नामंजूर किया।

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को समयबद्ध तरीके से आदेश का पालन करते का के लिए कहा। साथ ही कोर्ट ने चेताया कि ऐसा न करने पर कोर्ट की अवमानना के नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

इससे पहले भी लोढ़ा समिति ने बीसीसीआई के खाते सीज करने के लिए कहा था। इसके बाद बीसीसीआई ने भारत-न्यूजीलैंड दौरा करने की बात की, जिसके चलते लोढ़ा समिति ने इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिया। दोनों के बीच की यह जंग बढती जा रही है, मगर अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट को ही लेना है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें