फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश दौरे पर पत्नी-गर्लफ्रेंड जाएंगी या नहीं अब तय करेगी BCCI, विराट-शास्त्री से छीना यह अधिकार

Sat, 04 Jan 2020 07:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virat, anushka - फोटो : social media
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाड़ी विदेशी दौरे पर अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को साथ ले जा सकते हैं या नहीं, इसकी मंजूरी अब बीसीसीआई देगी। पिछले साल मई में पूर्व कैग विनोद राय की अगुवाई वाली सीओए ने यह अधिकार कप्तान और कोच को दे दिया था। अब सौरव गांगुली की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई इस फैसले को बदलने जा रही है। विश्व कप 2019 के दौरान यह बात सामने आई थी कि कुछ खिलाड़ियों ने दौरे पर तय समय से अधिक अपने परिवार को साथ रखा था। 

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सीओए के फैसले में बदलाव किया गया है। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि पत्नी या गर्लफ्रेंड को विदेशी दौरे पर ले जाने का फैसला बीसीसीआई करेगी। यह कोई बहुत बड़ा समस्या नहीं है। मालूम हो कि सीओए ने 21 मई 2019 को इस बारे में एक अहम फैसला लेते हुए पत्नी और गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने का अधिकार कप्तान और कोच को दे दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें