फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने खत्म किया हर्षा भोगले का करार, IPL में नहीं करेंगे कमेंट्री

Sun, 10 Apr 2016 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हर्षा भोगले
विज्ञापन
आईपीएल के नए सीजन में जानेमाने कमेंटेटर हर्षा भोगले की आवाज सुनाई नहीं देगी। बीसीसीआई ने उनका आईपीएल अनुबंध खत्म कर दिया है। उल्‍लेखनीय है कि हर्ष 2008 से ही आईपीएल से जुड़े हुए थे। बीसीसीआई से भी उनका नाता तकरीबन 25 साल पुराना है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के फैसले से सभी चौंक गए है, जबकि मौजूदा सीजन में भोगले को बतौर कमेंटेटर शामिल किया गया था। रोस्टर में उनकी ड्यूटी भी लगी थी, और तो और प्रोडक्शन हाउस ने उनकी फ्लाइट भी बुक कर रखी थी। आईपीएल के टेलीकास्ट की जिम्‍मेदारी सोनी नेटवर्क के पास है, हालां‌कि टूर्नामेंट के प्रसारण से जुड़े सभी बड़े फैसले बीसीसीआई ही लेता है।

बीसीसीआई ने भोगले को क्यों हटाया है, ये स्पष्ट नहीं हो सका। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला दोनों ने ही इस मसले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें