फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद BCCI का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, राजीव शुक्ला ने कही यह बात

Thu, 24 Apr 2025 12:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच आईपीएल मैच नंबर 41 के दौरान पहलगाम में आतंकी हमले में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेलेगा। भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। भारत आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान गया था। दोनों टीमें केवल एक दूसरे का सामना आईसीसी या फिर एसीसी टूर्नामेंट्स के दौरान ही करती हैं। पाकिस्तान पिछली बार वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारत आया था। हालांकि, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था और टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos

राजीव शुक्ला ने क्या कहा?
राजीव शुक्ला ने स्पोर्ट्स तक से कहा, 'हम पीड़ितों के साथ हैं और हम इसकी निंदा करते हैं। हमारी सरकार जो कहेगी हम करेंगे। हम सरकार के रुख के कारण पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। हम आगे भी पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मैचों में नहीं खेलेंगे। लेकिन जब आईसीसी प्रतियोगिता की बात आती है तो हम आईसीसी की व्यस्तताओं के कारण खेलते हैं। जो हो रहा वो आईसीसी को भी पता है और उम्मीद है वह भी साथ देंगे।'

सैकिया ने भी की थी निंदा
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट समुदाय पहलगाम में भयावह आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की दुखद मौत से बहुत स्तब्ध और दुखी है। बीसीसीआई इस वीभत्स और कायराना कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके दुख और दर्द को साझा करने के लिए हम दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।'

मुंबई-हैदराबाद मैच में मौन रखा गया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच आईपीएल मैच नंबर 41 के दौरान पहलगाम में आतंकी हमले में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी थी। इस आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिक समते 26 लोगों की मौत हुई थी। मैच शुरू होने से पहले 60 सेकेंड का मौन रखा गया था। दर्शकों को इस मौन में साथ देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

कप्तानों ने भी की थी निंदा
टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी संवेदना व्यक्त की और इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा की। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों, कमेंटेटर और सहयोगी स्टाफ ने बांह पर काली पट्टी बांधी थी। बीसीसीआई ने भी बिना किसी धूमधाम के मैच आयोजित करने का फैसला किया था। किसी चीयरलीडर ने मैच के दौरान प्रदर्शन नहीं किया। साथ ही जश्न के लिए आतिशबाजी का भी प्रयोग नहीं हुआ। संगीत या डीजे की भी व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें