फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पालतू कुत्ते की मौत सहन नहीं कर पाई महिला, जांच कर रही डॉक्टर को बाल खींचते हुए खूब पीटा

Thu, 24 Apr 2025 12:08 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Women Fights with Doctor:  हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पालतू कुत्ते की मौत से दुखी होकर वेटनरी डॉक्टर पर हमला करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और इस पर तरह-तरह की राय दे रहे हैं।
विज्ञापन
महिला ने डॉक्टर की कुटाई की - फोटो : एक्स@Deadlykalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिसे देख हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर हमारे आसपास ऐसी चीजें क्यों हो रही हैं। कई बार लोग अपनी वीडियोज से हमारा मनोरंजन करते हैं तो कभी इमोशनल भी करते हैं, लेकिन आज हम आपको जिस खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके बारे में जानकर आपको सिर्फ और सिर्फ हैरानी ही होगी। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पालतू कुत्ते की मौत से दुखी होकर वेटनरी डॉक्टर पर हमला करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और इस पर तरह-तरह की राय दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की यह घटना 17 अप्रैल को मैक्सिको के डुरंगो शहर में एक पशु अस्पताल में हुई। एक महिला अपने बीमार पग को इलाज के लिए वहां लाई थी, लेकिन इलाज के दौरान ही कुत्ते की मौत हो गई। इस पर महिला बहुत दुखी हो गई और गुस्से में आकर डॉक्टर पर झपट पड़ी। लोग इस वीडियो पर अपनी नाराजगी तो जाहिर कर ही रहे हैं। साथ ही इस हरकत का विरोध भी कर रहे हैं।



लोगों ने जताई नाराजगी
यह पूरा मामला क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब वही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो को एक्स पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला डॉक्टर के बाल पकड़कर जोर से खींचती है। वहीं क्लिनिक का एक पुरुष कर्मचारी बीच-बचाव करता है और स्थिति को शांत करने की कोशिश करता है।
विज्ञापन


यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
घटना के बाद क्लिनिक के लोगों ने अपने स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग महिला की हालत समझने की कोशिश कर रहे हैं, तो कई लोगों ने उसके व्यवहार की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, “मैं समझ सकता हूं कि वह कितना दुखी होगी, लेकिन किसी पर हाथ उठाना सही नहीं है।” दूसरे ने कहा, “ऐसे लोगों को सीधे जेल भेज देना चाहिए।” तीसरे यूजर ने लिखा, “उसका रवैया गलत था, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।” एक और यूजर ने अपनी राय साझा करते हुए लिखा, "गुस्से में किया गया कोई भी काम आगे जाकर बड़ी परेशानी बन सकता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें